Special BSTC Admission 2025: स्पेशल बीएसटीसी ऐडमिशन 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राष्ट्रीय पुनर्वास परीक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड स्पेशल कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं इसके लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं स्पेशल बीएसटीसी ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जून 2025 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2025 रखी गई है।

Special BSTC Admission 2025 Overview
Conducting Body | National Board of Examination in Rehabilitation(NBER) |
Course name | Special Education Courses (D.Ed.Spl.Ed.) |
Application Process | Online |
Category | Special DElEd Admission 2025 |
Selection type | Merit Based |
Location | All India |
Registration (including Choice filling) date | 12 June to 12 July 2025 |
Merit and Counselling Result Live (1st Round result) | 14 July 2025 |
Institute Reporting & Admission time (1st Round result) | 14 July to 20 July 2025 |
Official Website | rehabcouncil.in |
Special BSTC Admission 2025 Application Fee
स्पेशल बीएसटीसी ऐडमिशन कोर्स 2025 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना होगा भुगतान के समय बैंक शुल्क या सुविधा शुल्क के रूप में 54 रुपए का शुल्क लिया जाएगा।
Category | Application Fee |
General/ OBC/ EWS | ₹500 |
SC/ ST/ PwD | ₹350 |
Payment Mode | Online (Net Banking/Credit/Debit Card/ UPI) |
Special BSTC Admission 2025 Educational Qualification
स्पेशल बीएसटीसी कोर्स के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय से उत्तीर्ण होना चाहिए।
Special BSTC Admission 2025 Selection Process
इसमें लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा स्पेशल बीएसटीसी कोर्स के लिए अभ्यर्थियों का चयन 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा आपको पंजीकरण करते समय अपने निकटतम कॉलेज के विकल्प भरने होंगे दिव्यांगजनों के माता-पिता और भाई-बहनों को विकलांगता के प्रतिशत के आधार पर प्रवेश में वरीयता दी जाएगी।
- Merit of marks obtained in 12th Class
- Document Verification
महत्वपूर्ण तिथियां : Special DElEd Admission 2025
रजिस्ट्रेशन (विकल्प भरने सहित) प्रारंभ तिथि | 12 जून 2025 |
रजिस्ट्रेशन (विकल्प भरने सहित) अंतिम तिथि | 12 जुलाई 2025 |
मेरिट और काउंसलिंग परिणाम लाइव (प्रथम राउंड परिणाम) | 14 जुलाई 2025 |
संस्थान रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रारंभ समय (प्रथम राउंड परिणाम) | 14 जुलाई 2025 |
संस्थान रिपोर्टिंग और प्रवेश समाप्ति समय (प्रथम राउंड परिणाम) | 20 जुलाई 2025 |
काउंसलिंग परिणाम (पहला राउंड- दूसरा चरण) | 22 जुलाई 2025 |
संस्थान रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रारंभ समय (पहला राउंड- दूसरा चरण) | 22 जुलाई 2025 |
संस्थान रिपोर्टिंग और प्रवेश समाप्ति समय (पहला राउंड- दूसरा चरण) | 24 जुलाई 2025 |
दूसरे राउंड के लिए विकल्प भरने का समय (रिक्त सीटों पर) | 25 जुलाई 2025 |
दूसरे राउंड के अंतिम समय के लिए विकल्प भरना | 27 जुलाई 2025 |
संस्थान रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रारंभ समय (दूसरा राउंड) | 28 जुलाई 2025 |
संस्थान रिपोर्टिंग और प्रवेश समाप्ति समय (दूसरा राउंड) | 30 जुलाई 2025 |
ओपन राउंड काउंसलिंग प्रारंभ समय (रिक्त सीटों पर) | 23 जुलाई 2025 |
ओपन राउंड काउंसलिंग समाप्ति समय | 9 अगस्त 2025 |
कक्षाओं का प्रारंभ | 21 जुलाई 2025 |
Special BSTC Admission 2025 Required Documents
- 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर
- आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र
- अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।
Special BSTC Admission 2025 Registration Process
स्पेशल बीएसटीसी ऐडमिशन कोर्स 2025 के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा स्पेशल बीएसटीसी ऐडमिशन फॉर्म भरने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस यहां पर दी गई है लेकिन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशल नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी चेक कर लेनी है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।
- सबसे पहले आपको राष्ट्रीय पुनर्वास परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ना है और प्रोसीड पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपना नाम, आधार कार्ड नंबर, अपना पूरा एड्रेस और पूछी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको ईमेल और एसएमएस के माध्यम से लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होगा इनकी सहायता से आपको होम पेज पर जाकर वापस लॉगिन कर लेना है।
- फिर आपको शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी विवरण सही-सही भरना है।
- अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- फिर आपको पाठ्यक्रम का चयन करना है और न्यूनतम 5 संस्थान का चुनाव करना अनिवार्य है विकल्प जोड़ने के बाद अपने विकल्पों को लॉक करना होगा।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार जांच लें इसके बाद भविष्य के लिए आवेदन पत्र और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
Special BSTC Admission 2025 Important Links
Start Special BSTC Admission form | 12 June 2025 |
Last Date Special BSTC Admission form | 12 July 2025 |
Apply Online | Apply Now |
Official Notification | Download from here |
Official Website | rehabcouncil.in |
Check All News Updates | studygovtjob.in |
FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)
Special BSTC Admission 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
स्पेशल बीएसटीसी एडमिशन कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जून 2025 से शुरू हो गए हैं।
Special BSTC Admission 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
स्पेशल बीएसटीसी ऐडमिशन कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और विकल्प भरने की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2025 है।
स्पेशल बीएसटीसी एडमिशन कोर्स की प्रथम मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?
स्पेशल बीएसटीसी कोर्स की प्रथम मेरिट लिस्ट रिजल्ट 14 जुलाई 2025 को जारी होगा इसके बाद अभ्यर्थियों को 14 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक संस्थान रिपोर्टिंग करनी होगी।