WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi School Summer Vacation: दिल्ली के स्कूलों में जानें कब से शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां

दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में हर साल गर्मियों की छुट्टियां पड़ती है। गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और हर दिन तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। सभी विद्यार्थी गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण विद्यार्थियों को स्कूलों से छुट्टी मिल जाती है।

Delhi School Summer Vacation
Delhi School Summer Vacation

स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां आमतौर पर एक महीने के लिए चलती हैं। इन छुट्टियों के दौरान छात्र नए स्किल्स और कोर्स सीखते हैं। जबकि कुछ विद्यार्थी अपने रिश्तेदारों से मिलने और घूमने जाते हैं।

दिल्ली सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2024 25 में सरकारी और सरकारी एडेड स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियां और अन्य छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू होगी और 30 जून 2024 को समाप्त होगी। इस तरह कुल 51 दिनों तक छुट्टियां चलेगी।

हालांकि शिक्षकों को जरूरी स्कूल एक्टिविटी के लिए 28 और 29 जून को 2 दिन के लिए काम पर आना पड़ सकता है। विद्यार्थी और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

इस वर्ष दिल्ली में छात्रों को गर्मियों में एक महीने और 19 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। इस दौरान छात्रों को प्रोजेक्ट और असाइनमेंट भी दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को छुट्टियों की सूचना अपने संबंधित स्कूल से भी प्राप्त होगी।

यहां 2024 में होने वाली दिल्ली के स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट दी गई है।

गर्मियों की छुट्टियां: 11 मई 2024 से 30 जून 2024

ऑटम ब्रेक- 9 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टूबर 2024 तक

विंटर ब्रेक- 1 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक

ईद-उल-फितर: 11 अप्रैल

राम नवमी: 17 अप्रैल

महावीर जयंती: 21 अप्रैल

महावीर जयंती: 21 अप्रैल

बुद्ध पूर्णिमा: 23 मई

ईद-उल-जुहा (बकरीद): 17 जून

मुहर्रम: 17 जुलाई

स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त

जन्माष्टमी (वैष्णव): 26 अगस्त

मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन): 16 सितंबर

महात्मा गांधी जयंती: 2 अक्टूबर

दशहरा: 12 अक्टूबर

महर्षि वाल्मिकी का जन्मदिन: 17 अक्टूबर

दिवाली (दीपावली): 31 अक्टूबर

गुरु नानक का जन्मदिन: 15 नवंबर

क्रिसमस दिवस: 25 दिसंबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment