WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ICFRE Vacancy: भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 54 हजार

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है यह भर्ती संविदा के आधार पर निकाली गई है इस भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन 24 अप्रैल 2024 को किया जाएगा।

ICFRE Vacancy
ICFRE Vacancy

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद भर्ती 2024 का विज्ञापन जारी कर दिया है इसमें प्रोजेक्ट कंसल्टेंट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के पदों पर संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी प्रोजेक्ट कंसल्टेंट के लिए एक पद और प्रोजेक्ट एसोसिएट के लिए तीन पद रखे गए हैं।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

इस भर्ती में प्रोजेक्ट एसोसिएट के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और प्रोजेक्ट कंसलटेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तक रखी गई है इसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें प्रोजेक्ट कंसलटेंट के लिए जीव विज्ञान में प्रथम श्रेणी से स्नातकोत्तर एवं पारिस्थितिकी संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए जबकि प्रोजेक्ट एसोसिएट पद हेतु प्रथम श्रेणी से मास्टर डिग्री के साथ पारिस्थितिकी और जैव विविधता/ पर्यावरण विज्ञान/ जंतु विज्ञान/ वन्य जीव विज्ञान के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लेना है और उसमें दी गई सभी जानकारी देख लेनी है।

इस भर्ती का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।

इसके बाद सभी दस्तावेज और अनुभव प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति स्वसत्यापित करनी है। आवेदन फॉर्म में हाल ही में खींची हुई पासपोर्ट साइज फोटो लगाये।

इस भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन 24 अप्रैल 2024 को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। यह साक्षात्कार ईएम डिवीजन, कमरा नंबर 136, आईसीएफआरई मुख्यालय समिति, देहरादून पर आयोजित किया जाएगा इसमें अभ्यर्थियों को अपना आवेदन फॉर्म, बायोडाटा और सभी मूल प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों की फोटो प्रति साथ लेकर आनी है।

ICFRE Vacancy Check

साक्षात्कार की तिथि: 24 अप्रैल 2024 सुबह 9:30 बजे

ऑफिशल नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म: Click Here

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment